ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला

Bihar News: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उच्च न्यायालय ने नीचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है.

Bihar News
बीजेपी सांसद को बड़ी राहत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना उच्च न्यायालय ने संजय जायसवाल के खिलाफ चल रहे एक मामले में नीचली अदालत की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।


दरअसल, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव बाधित करने और दंगा भड़काने का कथित आरोप है। मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। बेतिया में 12 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दिन संजय जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। 


पूर्वी चंपारण के सिकरहना के एसीजेएम तीन की कोर्ट ने इस मामले पर इसी साल जनवरी महीने में संज्ञान लिया था। संजय जायसवाल ने इस मामले को लेकर पटना उच्च न्यायालय में अर्जी लगाई थी। जिसपर जस्टिस चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने सोमवार को सुनवाई की और संजय जायसवाल को बड़ी राहत देते हुए नीचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता