ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

सम्राट के लिए चुनौती : सूबे के अस्पतालों में सुबह से नहीं हो पा रहा इलाज

PATNA : बिहार के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर क्या हालत है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की खबरें निकल कर सामने आ

सम्राट के लिए चुनौती : सूबे के अस्पतालों में सुबह से नहीं हो पा रहा इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर क्या हालत है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक और चौंकाने वाले रिकॉर्ड सामने आए हैं। राज्य के अंदर सदर अस्पतालों ,पीएचसी और एपीएचसी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन  सुबह आठ बजे की जगह दोपहर ले 12 बजे से शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य के विभाग की समीक्षा में यह मामला सामने आया है। 


विभाग ने एक से 30 जनवरी तक सभी अस्पतालों में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की जांच की। सरकारी अस्पतालों में भव्या पोर्टल पर होने वाले मरीजों के रजिस्ट्रेशन से भी यह बातें सामने आयी है। सिविल सर्जन डॉ. ज्ञान शंकर ने बताया कि समय पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने का निर्देश दिया जाएगा। इलाज के लिए मरीजों का रजिस्ट्रेशन हर हाल में सुबह आठ बजे शुरू कर दिया जाना है। सभी पीएचसी प्रभारी को भी इस बारे में पत्र भेजा जा रहा है।'



बताया जा रहा है कि,सदर अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन की लाइन में खड़े लोग सुबह आठ बजे ही पहुंच जाते हैं। रजिस्ट्रेशन की लाइन में खड़े हुए चार घंटे  हो जा रहे हैं.इसके बाद दोपहर के 12 बजे के आसपास भी उनका सही से  रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। यही हाल लगभग सभी मरीजों का है। लोगों को इस वजह से काफी मुश्किलें हो रही है। 


उधर,  राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक से 30 जनवरी के बीच मुजफ्फरपुर जिले में औसतन 21 लोगों का रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। पूरे राज्य में यह आंकड़ा 324 है। सबसे कम आंकड़ा शेखपुरा जिले का है। यहां औसतन दो ही लोगों का रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 बजे के बाद किया गया है।