ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म..13 बड़े फैसले, चिकित्सा के लिए आय सीमा में बढ़ोतरी..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई। सरकार ने विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

ihar Cabinet Meeting, Samrat Choudhary Cabinet, Bihar News, Bihar Cabinet Decisions, Bihar Government, Cabinet Meeting Today, Bihar Cabinet Approval, Bihar Development News, विवेकानंद, Bihar Policy De
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई थी. आज की कैबिनेट मीटिंग में 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. 

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मरीजों के इलाज के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ा दिया गया है. अब आय सीमा को ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर ₹400000 किया गया है .

कैमूर में 7 एकड़ जमीन पर डेयरी की स्थापना होगी. इसके लिए उक्त भूमि को डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को हस्तांतरित किया गया है.

बिजली कंपनी में द्वि स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम गठित करने के लिए दो अभियंता एवं दो विद्युत अधीक्षण अभियंता का पद सृजित किया गया है।

मधुबनी के राजनगर में एक प्राइवेट कंपनी लीप एग्री लॉजिस्टिक्स की स्थापना की स्वीकृति दी गई है. जिस 83 करोड़ 25 लाख रुपए का निजी पूंजी निवेश होगा. जिससे 109 लोगों के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नबीनगर की स्थापना, पांच व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 38 पदों के सृजन की स्वीकृति. जिस पर 2 करोड़ 11 लाख 89000 रू प्रति वर्ष व्यय होगा. भारतीय रेल बिजली कंपनी नबीनगर द्वारा निर्मित परिसर एवं सुविधाएं इकरारनामा के अनुरूप राज्य सरकार को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति दी गई है.

दरभंगा एम्स के लिए चयनित जमीन में नजदीकी नदियों की उडाही से निकले गाद का उपयोग किया जायेगा. उसी से दरभंगा एम्स में मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य किया जायेगा. इसके लिए जल संसाधन विभाग को प्राधिकृत किया गया है. पूर्व से स्वीकृत योजना के अधीन जल संसाधन विभाग को प्राक्कलन के अनुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी.कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दी है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता