ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप

PM बनने का कीड़ा काटा था तो दो सीट पर सिमट गए थे, सम्राट चौधरी बोले- इस बार नीतीश का खाता भी नहीं खुलेगा

PATNA: शनिवार को पूर्णिया में हुई महागठबंधन की रैली में जेडीयू और आरजेडी समेत सभी दलों के नेताओं ने 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री

PM बनने का कीड़ा काटा था तो दो सीट पर सिमट गए थे, सम्राट चौधरी बोले- इस बार नीतीश का खाता भी नहीं खुलेगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: शनिवार को पूर्णिया में हुई महागठबंधन की रैली में जेडीयू और आरजेडी समेत सभी दलों के नेताओं ने 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। नीतीश के इस दावे पर विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि पिछली बार नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा था तो दो सीट पर सिमट गए थे, इस बार तो बिहार की जनता उनका खाता भी नहीं खुलने देगी। 


दरअसल, महागठबंधन की रैली में कल सभी सात दलों ने एक सुर में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पूरे देशभर में बीजेपी 100 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। नीतीश के इस दावे को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार खुद खाता खोलकर दिखा दें, बिहार की जनता उनका खाता नहीं खुलने देगी। पिछली बार भी प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा था, तब दो सीटों पर थे लेकिन इस बार बिहार की जनता उन्हें डिस्पोज करने का मन बना चुकी है। नीतीश कुमार बिहार की राजनीतिक में अप्रसांगिक हो चुके हैं और इस बार बीजेपी 40 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


वहीं कल से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरने की रणनीति तय कर ली है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी पिछले सात महीने से बिहार की सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है। सो चुकी महागठबंधन की सरकार बालू माफिया और शराब माफिया की गोद में चलने वाली सरकार है। राज्यभर में रोज हत्याएं हो रही हैं, उसपर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अब तो लालू तेजस्वी के लोग भी नीतीश को पलटू चाचा कहना शुरू कर चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश ने तेजस्वी को सीएम बनाने की अगर कोई तारीख तय की है तो बिहार की जनता उसे जानना ताहती है। 

टैग्स