ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार में जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, सीएम नीतीश ने बताया एक्सपेंशन का सही समय

PATNA: बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 एनडीए नेता मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब सभी की नजर कैबिनेट के विस्तार पर है। कैबिनेट

बिहार में जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, सीएम नीतीश ने बताया एक्सपेंशन का सही समय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 एनडीए नेता मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब सभी की नजर कैबिनेट के विस्तार पर है। कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समय पर सभी काम हो जाएंगे।


दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार सत्ता में आ गई है। नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू, बीजेपी और हम से कुल 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। नीतीश कैबिनेट में जेडीयू कोटे से नीतीश कुमार, विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी।


बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार को मंत्री बनाया गया है जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से उनके बेटे संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। कुल 9 मंत्रियों को अलग-अलग कई विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 


ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार का सभी इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर लिए जाने की बात कही है। सीएम नीतीश ने कहा कि ‘जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा.. अभी तो सब चल रहा है.. समय पर कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा.. अभी तो है ही न मेरे अलावा आठ लोग मंत्री बनाए गए हैं.. सारा लोग काम करते रहेंगे’।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता