ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

सहनी पर विजय सिन्हा का पलटवार: बोले- गुंडाराज-नरसंहार कराने वालों से गलबहियां कर रहे, अपनी ही जाति की उपेक्षा करते हैं VIP चीफ

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी संग्राम के बीच मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी शुक्रवार को महागठबंधन में शामिल हो गई। आरजेडी ने अपने कोटे की 26 सीटों में तीन सीटें वीआईपी

सहनी पर विजय सिन्हा का पलटवार: बोले- गुंडाराज-नरसंहार कराने वालों से गलबहियां कर रहे, अपनी ही जाति की उपेक्षा करते हैं VIP चीफ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी संग्राम के बीच मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी शुक्रवार को महागठबंधन में शामिल हो गई। आरजेडी ने अपने कोटे की 26 सीटों में तीन सीटें वीआईपी को दी है। महागठबंधन में शामिल होने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने सीने में खंजर भोकने का काम किया है। सहनी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है और कहा कि मुकेश सहनी गुंडाराज और नरसंहार कराने वालों से गलबहियां कर रहे हैं, जनता उनसे सवाल करेगी। 


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवसरवादी राजनीति के अंत का समय आ चुका है। जिन लोगों ने राजनीति को अपनी कमाई का आधार बनाया और मलाई खाने के लिए राजनीति को चुना है, ऐसे लोगों को बिहार की जनता समय पर जवाब देगी। बीजेपी किसी के पीठ और सीने में खंजर नहीं भोकती है बल्कि सभी को गले लगाने का काम करती है और सबको साथ लेकर सबका विकास करती है। समाज में जाति का जहर घोलने वाले लोगों को जनता जबाव देगी। ये लोग जाति की राजनीति करते हैं और अपनी ही जाति के लोगों की उपेक्षा करते हैं। लालू पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें  जब मौका मिलता है तो ये लोग टिकट बेच देते हैं लेकिन अपनी जाति के लोगों को टिकट नहीं देते। 


वहीं वीआईपी के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग जाति की राजनीति करते हैं, उस जाति के लोगों को ऐसे नेताओं से पूछना चाहिए कि अपनी जाति के मान-सम्मान के लिए उन्होंने क्या किया। अपनी जाति विशेष के लोगों के लिए क्या काम किए। ये लोग सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करते हैं। लोकतंत्र की समरसता बढ़ाने के लिए राजनीति में यह अधिकार लोगों को मिला है लेकिन वे मेवा खाने के चक्कर में लगे रहते हैं। जाति के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगेगी। बीजेपी हर जाति के लोगों का सम्मान करती हैं और उन्हें समान रूप से देखती है। जो पीठ में खंजर भोकने वाले लोग हैं, नरसंहार कराते हैं और जाति के नाम पर उन्माद फैलाने वाले लोग हैं, सहनी ने ऐसे लोगों के साथ जाकर गलबहियां किया हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता