ब्रेकिंग
नवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौतNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?नवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौतNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?

सदन शुरू होते ही के के पाठक को लेकर हंगामा, वेल में पहुंचे विपक्ष के विधायक

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। केके पाठक को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विधायकों का कहना है कि वो किसी की नहीं सुनते हैं। इससे पहल

सदन शुरू होते ही के के पाठक को लेकर हंगामा, वेल में पहुंचे विपक्ष के विधायक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। केके पाठक को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विधायकों का कहना है कि वो किसी की नहीं सुनते हैं। इससे पहले केके पाठक को लेकर सदन के बाहर वाम दलों ने प्रदर्शन किया। विधायकों ने कहा  है कि सदन के अंदर भी ये मुद्दा उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने यह मुद्दा सदन के अंदर उठाया और इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।


दरअसल, बिहार विधानसभा सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सदन के पटल पर एक सूचना रखती है उसके बाद विधानसभा के स्पीकर में उन्हें कहा कि क्या सूचना है आप बताएं। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम साहब ने कल ही निर्देश दिया था कि सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे। उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनकी सूचना सुन स्पीकर ने कहा कि- यह मामला शून्य काल में उठेगा और उसे समय सुना जाएगा। अभी प्रश्न काल चल रहा है और अभी उसी से संबंधित सवाल लिया जाएगा।


वहीं, अपनी सूचना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होते देखा विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपनी जगह पर जाइए जेल से कही गई कोई भी बात प्रोसिडिंग का हिस्सा नहीं होती है यह बात आप भी जानते हैं। इसलिए अपनी जगह पर जाइए और शून्य काल के दौरान इस सवाल को उठाइए।


मालूम हो कि, सदन शुरू होते ही 11 बजे से विधानसभा में प्रश्न काल शुरू होता है। प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्न लाये जाएंगे, जिसमें कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग शामिल है।