ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

सदन में साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देते हैं मंत्री जी, जानिए.. रामचंद्र पूर्वे की बात पर परिषद में क्या हुआ

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सदन के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अक्सर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव आसन के लिए भी बड़ी चुनौती ब

सदन में साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देते हैं मंत्री जी, जानिए.. रामचंद्र पूर्वे की बात पर परिषद में क्या हुआ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सदन के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अक्सर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव आसन के लिए भी बड़ी चुनौती बना रहता है लेकिन आज बिहार विधान परिषद में मंत्री विजेंद्र यादव के अंदाज ने विपक्षी सदस्यों को भी हंसने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जवाब देते हुए मंत्री विजेंद्र यादव बार-बार यह कहते रहे कि वह पोल खोल देंगे. मंत्री जी का यह अंदाज विपक्षी सदस्यों को बड़ा दिलचस्प लग रहा था.


आरजेडी के विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे जब पूरक प्रश्न करने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने मंत्री विजेंद्र यादव को साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने वाला मंत्री करार दिया. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि विजेंद्र यादव जिस तरह से जवाब देते हैं वह किसी साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट से कम नहीं है. सदन के सदस्यों को अपने अंदाज में जवाब देने वाले मंत्री जी मुझे भी साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्वे का इतना कहना था कि सदन में सभी सदस्य मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.


सदन में खरा खरा जवाब देने के लिए जाने वाले जाने वाले मंत्री विजेंद्र यादव के इस अंदाज पर विपक्षी सदस्य हंसते रहे और रामचंद्र पूर्वे ने जिस तरह उन्हें साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने वाला मंत्री बताया, उसके बाद सदन का मिजाज काफी हद तक हल्का हो गया.