ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

BJP-RSS पर बरसे तेजस्वी, कहा-हिंदी-संस्कृत में पढ़ने का ज्ञान देने वाले खुद अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाते हैं

PATNA: शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती आज पटना में आयोजित की गयी। इस मौके पर उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महाग

BJP-RSS पर बरसे तेजस्वी, कहा-हिंदी-संस्कृत में पढ़ने का ज्ञान देने वाले खुद अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाते हैं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती आज पटना में आयोजित की गयी। इस मौके पर उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे। जगदेव प्रसाद की जयंती पर उपस्थित लोगों ने उन्हें याद किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों को संबोधित किया। वही बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला भी बोला। कहा कि जो लोग हमारे बच्चों को हिन्दी और संस्कृत पढ़ने का ज्ञान देते हैं उनके बच्चे अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ते हैं। हिन्दू, राम और गौ पर ज्ञान देने वालों से कोई सर्टिफिकेट हमें नहीं चाहिए।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंच को संबोधित करते हुए बजट पर भी चर्चा की। कहा कि रेलवे बजट को तो गायब ही कर दिया गया है। तेजस्वी ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार के साथ धोखा हुआ है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू मुस्लमान के नाम पर देश की संपत्ति को बेच दिया गया। देश में जो संविधान विरोधी लोग हैं वो अब लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उनकों 2024 में देश की गद्दी से उतारने का हम काम करेंगे। 


तेजस्वी ने कहा कि देश में चंद कुछ लोग ऐसे हैं जो धर्म के बारे में ज्ञान देते हैं। हमकों उनकी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से हमारे देश का संविधान कमजोर हुआ और दलितों पर हमला शुरू हुआ साथ ही लोकतंत्र भी कमजोर हुआ। देश में नफरत की राजनीति हो रही है। जात को जात से और धर्म को धर्म से लड़ाया जा रहा है। कुछ चंद लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग हमारे बच्चे को हिन्दी और संस्कृत पढ़ने की बात कहते हैं जबकि खुद उनके बच्चे इंग्लिश स्कूल में पढ़ते हैं औरर कुछ तो विदेश जाकर पढ़ते है। आरएसएस अपना एजेन्डा लागू करने में लगी है। इनके एजेन्डे को अब जानने की जरूरत है। 


तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम किया है। समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहते हैं। बुधवार को जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह के दौरान तेजस्वी ने यह ऐलान कर दिया कि संविधान विरोधी लोगों को 2024 में देश की गद्दी से उतार कर रहेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम किया है। समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहते हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि  जातिगत गणना की रिपोर्ट 3-4 महीने में सामने आने वाली है। किस जाति के कितने लोग है उनकी संख्या कितनी है इस बात का पता चल जाएगा। जिसके आधार पर ही सारी योजनाएं चलायी जाएंगी। 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा होगा। महागठबंधन बिहार और देश के हित में हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें