ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विपक्ष बेवजह बना रहा मुद्दा: नए संसद भवन को लेकर छिड़े विवाद पर बोले कुशवाहा, कहा- विधानसभा में गवर्नर नहीं CM करते हैं उद्घाटन

SASARAM: 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। बिहार में जेडीयू और आरजेडी समेत देशभर की 19 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया है और

विपक्ष बेवजह बना रहा मुद्दा: नए संसद भवन को लेकर छिड़े विवाद पर बोले कुशवाहा, कहा- विधानसभा में गवर्नर नहीं CM करते हैं उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। बिहार में जेडीयू और आरजेडी समेत देशभर की 19 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया है और उद्घाटन में शामिल नहीं होने का एलान कर दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के बजाए राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। इसको लेकर देश में एक नया विवाद छिड़ गया है। 


नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश में छिड़े इस सियासी संग्राम पर RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई है और कहा कि विपक्षी दल बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि विपक्षी दलों को बीजेपी और केंद्र सरकार का विरोध करना है इसलिए कोई न कोई मुद्दा उठा देते हैं। विपक्ष के लोग अनावश्यक विरोध जता रहे हैं। परंपरा रही है कि कही राष्ट्रपति, कहीं प्रधानमंत्री, कहीं मुख्यमंत्री तो कहीं राज्यपाल उद्घाटन करते हैं। 


बिहार में ही विधानसभा का उद्घाटन मुख्यमंत्री करते हैं, उसमें कहां ऐसा कोई नियम है कि राज्यपाल ही उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विरोध करना और उसे विवाद का मुद्दा बनाना कहीं से भी उचित नहीं है। बताते चलें कि उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए डेहरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने संसद भवन के उद्घाटन को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी राय रखी।