ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

रोहतास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, ये है CM के कार्यक्रम का शेड्यूल

ROHTAS: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 25 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार आज यानी 13 फरवरी को आज रोहतास में मौजूद रहेंगे. सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा क

रोहतास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, ये है CM के कार्यक्रम का शेड्यूल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ROHTAS: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 25 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार आज यानी 13 फरवरी को आज रोहतास में मौजूद रहेंगे.  सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है. 


सीएम यहां हवाई मार्ग के जरिए पहुंचेंगे इसके लिए सासाराम प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव में हेलीपैड बनाया गया है और फिर सड़क मार्ग का उपयोग कर सीएम प्राथमिक विद्यालय नेकरा आएंगे. जहां जकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही विद्यालय के पास में विभिन्न विभागों का पंडाल और स्टॉल लगाया जा रहा है, जिसका मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे. 


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तालाब के जीर्णोद्धार का जायजा लेंगे. जिसकी व्यापक तैयारी की जा चुकी है. फ़िलहाल जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम में लगभग सवा दो घंटे तक रुकेंगे. इस दौरान समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में जिले के तमाम योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसमें अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

टैग्स