ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

रोहतास में आयोजित हुआ आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल

SASARAM : जनतांत्रिक विकास पार्टी द्वारा सासाराम स्थित पटेल धर्मशाला में मंगलवार को आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जनतांत्रि

रोहतास में आयोजित हुआ आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल
Mukesh Srivastava
4 मिनट

SASARAM : जनतांत्रिक विकास पार्टी द्वारा सासाराम स्थित पटेल धर्मशाला में मंगलवार को आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार को दलित और पिछड़े समाज के लोगों की कोई चिंता नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि  सरकार उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति कम कर रही है। सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर सरकार वंचित समाज की संवैधानिक आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने बिहार सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार युवाओं को रोजगार दे नहीं तो जनतांत्रिक विकास पार्टी सरकार के खलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने सरकार से दलित पिछड़ा समाज के लोगों के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण की मांग की और कहा है कि आरक्षण भीख नहीं बल्कि दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आरक्षण से छेड़छाड़ करने वाली सरकार और नेता को उखाड़ फेंकेंगे।


वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रंजन कुमार ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। निजी क्षेत्र एवं न्यायपालिका में दलित पिछड़ों के लिए आरक्षण बहुत जरूरी है। पिछड़ा/अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति जन जाति की आबादी 85 प्रतिशत है लेकिन सिर्फ 49 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में जातिगत भेदभाव होता है, केंद्रीय विश्वविद्यालय में OBC समाज के प्रोफेसर नाम मात्र के हैं। अगर देश में सही तरह आरक्षण लागू हो तो गरीब, दलित और पिछड़ा समाज की सभी समस्या दूर हो जाएगी। न्यायपालिका में कॉलिजियम सिस्टम से गरीब दलित को न्याय नहीं मिल रहा है। सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देना संविधान के साथ खिलवाड़ है और आरक्षण को खत्म करने की साजिश है।


जिसकी जितनी संख्या है उसे सत्ता एवं संसाधन के स्रोत जल, जंगल, जमीन में बराबर हिस्सा देना पड़ेगा नही तो सरकार गिर जाएगी। बिहार के सभी जिलों में आरक्षण हिस्सेदारी कार्यक्रम कर समाज को जागरूक करेंगे और आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे। संविधान निर्माता बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे एवं उनके द्वारा दिये गए संवैधानिक आरक्षण के लिए जी जान लगा देंगे।


आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान,  प्रदेश सचिव सुधीर रजक, जिला अध्यक्ष जगजीतन राम, प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन, जनार्दन राम, राजकमल, वीरेंद्र पासवान, सुखदेव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज उजाला,  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव समेत हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।


रोहतास में आयोजित हुआ आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल


रोहतास में आयोजित हुआ आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल


रोहतास में आयोजित हुआ आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल

टैग्स