ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजेन्द्र सिंह बोले- दिल्ली चुनाव में टुकड़े-टुकड़े गैंग के मंसूबों पर पानी फेर देंगे बिहारी वोटर

SASARAM : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने दिल्ली चुनाव पर बड़ा बयान दिया है तथा कहा है कि दिल्ली का चुनाव 'शाहीन बाग बनाम भारत' के बीच हो रहा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने दिल्ली चुनाव पर बड़ा बयान दिया है तथा कहा है कि दिल्ली का चुनाव 'शाहीन बाग बनाम भारत' के बीच हो रहा है। एक साजिश के तहत दिल्ली में शाहीन बाग नामक एक नया भारत बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसे खासकर बिहार और पूर्वांचल के जो लोग दिल्ली में बसे हैं वैसे मतदाता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली में बसे पूर्वांचल के लोग भाजपा को वोट करेंगे।


प्रदेश महामंत्री ने आज सासाराम में कहा कि यह चुनाव भारत तथा टुकड़े-टुकड़े गैंग के बीच है और बिहारी मतदाता भारतवर्ष के साथ रहते हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि 'शाहीन-बाग' में एक नया भारत बनाने की कोशिश हो रही है। जो बिहारी मतदाता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। दिल्ली के चुनाव में पूर्वांचल के मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने जा रहे हैं और जो लोग देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उनके मंसूबों पर बिहारी मतदाता पानी फेर देंगे।


राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में यह मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार दिल्ली में भारत की जीत होगी और टुकड़े टुकड़े गैंग की पराजय होगी।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा तथा कहा कि अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि वे शाहीन बाग के ही साथ हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता