ब्रेकिंग
मोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार सरकार ने एक CO को किया सस्पेंड, पालीगंज के तत्कालीन सीओ समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र गठित...पटना का घूसखोर थानेदार थाना से अरेस्ट, 27 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा; JCB संचालक से मांगता था हफ्तापटना में रैपिडो कार से शराब की तस्करी, स्टेशन गोलंबर के पास सूटकेस से विदेशी वाइन बरामदबिहार में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की डाल गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत; 8 की हालत गंभीरमोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार सरकार ने एक CO को किया सस्पेंड, पालीगंज के तत्कालीन सीओ समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र गठित...पटना का घूसखोर थानेदार थाना से अरेस्ट, 27 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा; JCB संचालक से मांगता था हफ्तापटना में रैपिडो कार से शराब की तस्करी, स्टेशन गोलंबर के पास सूटकेस से विदेशी वाइन बरामदबिहार में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की डाल गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत; 8 की हालत गंभीर

'घोर बेईज्जती.. 24 घंटे भी नहीं हुए और चाचा जी पोस्टर-विज्ञापन से आउट', रोहिणी आचार्य का तंज

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार की तस्वीर हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और इसे घोर बेइज्जती बताया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक सरकारी विज्ञापन का पोस्टर साझा करते हुए इसे ‘घोर बेइज्जती’ बताया और आरोप लगाया कि नई व्यवस्था में नीतीश कुमार को धीरे-धीरे हाशिए पर धकेला जा रहा है।


रोहिणी आचार्य ने लिखा कि इस्तीफे के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए और नीतीश कुमार की तस्वीर सरकारी पोस्टरों और विज्ञापनों से गायब कर दी गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्हें डर था कि नीतीश कुमार नाराज न हो जाएं, इसलिए उन्हें ‘छत्रछाया’ में दिखाया जा रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने इस्तीफा दिया, वही लोग अब उनकी तस्वीर से दूरी बनाने लगे हैं।


उन्होंने नीतीश कुमार की मौजूदा स्थिति की तुलना ‘कैच-22’ जैसी कठिन परिस्थिति से की, जिससे निकलना लगभग असंभव होता है। रोहिणी ने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए लिखा— “दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम।” उनके अनुसार, नीतीश कुमार ने भरोसे के साथ सत्ता सौंप दी, लेकिन अब न उन्हें पहले जैसा सम्मान मिलेगा और न ही सत्ता में वैसी पकड़ रह जाएगी।


इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने नई सरकार के गठन पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक ‘घुमंतू’ चेहरा मिला है, जिसका इशारा सम्राट चौधरी की ओर माना गया था।


अपने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 46 वर्षों के बाद भी भाजपा बिहार में नेतृत्व की कमी से जूझ रही है। न तो पार्टी अपने दम पर सरकार बना पाई है, न मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर पाई है और न ही व्यापक जनसमर्थन वाला नेता तैयार कर सकी है। उनके इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता