ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: तेजस्वी के बाद बहन रोहिणी आचार्य का जोरदार हमला, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

Bihar Politics: पटना में तेजस्वी यादव के आवास के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

Bihar Politics
रोहिणी ने उठाए सवाल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार सरकार के मंत्री के आवास के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर सियास गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ पूरी सरकार कोमा में चली गई है।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि, “सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना से ही बिहार की बदहाल बनायी जा चुकी कानून - व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है .. बिहार में अपराधियों का तांडव शासन के सिर पर चढ़ कर जारी है और मुख्यमंत्री के साथ - साथ पूरी सरकार कोमा (अचेतावस्था) में है”।


उन्होंने आगे लिखा, “कुछ दिनों पहले ही सड़क यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले की सुरक्षा में चूक व प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ट्रक के घुसने आने की चिंताजनक घटना और आज की इस घटना से तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही व् उदासीनता से सरकार की मंशा पर शक होता है” !!


इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। पटना के वीवीआईपी इलाके में गोलीबारी की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे 'सत्ता संरक्षित अपराध' बताते हुए जंगलराज जैसे हालात की ओर इशारा किया और एक्स पर लिखा की इसे कोई जंगलराज न करे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता