ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

विपक्षी विधायकों के साथ तेजस्वी का राजभवन मार्च, मंत्री राम सूरत को हटाने की मांग

PATNA : मंत्री रामसूरत राय के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा से राजभवन के लिए मार्च से शुरू कर दिया है. विपक्षी विधायकों के साथ तेजस्वी यादव ने विधानसभा से न

विपक्षी विधायकों के साथ तेजस्वी का राजभवन मार्च, मंत्री राम सूरत को हटाने की मांग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मंत्री रामसूरत राय के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा से राजभवन के लिए मार्च से शुरू कर दिया है. विपक्षी विधायकों के साथ तेजस्वी यादव ने विधानसभा से निकलकर राजभवन मार्च किया. अब मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के ठीक बीचों-बीच स्थित राजेंद्र गोलंबर पर तेजस्वी यादव सभी विपक्षी विधायकों के साथ धरना पर बैठे हुए हैं. 


मंत्री रामसूरत राय के कैंपस में बने स्कूल से शराब बरामदगी के बावजूद उनके ऊपर कार्यवाही नहीं होने को लेकर तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार पर आक्रामक है. तेजस्वी ने आज बिहार विधानसभा में भी इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था. तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मंत्री रामसूरत राय को बचाने में जुटी हुई है. 


आपको बता दें कि मंत्री रामसूरत राय के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार की आज विधानसभा में जबरदस्त फजीहत हुई है. विधानसभा में आज मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी आक्रामक दिखी. नेता प्रतिपक्ष यादव ने सुबह ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि मंत्री रामसूरत राय के मसले पर उनकी पार्टी के तेवर आज कड़े रहेंगे. सदन में आज पहले प्रश्न उत्तर काल में आरजेडी ने वॉकआउट किया और इसके पहले इस मसले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव जैसे ही अस्वीकार किया, तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हुए. आज तेजस्वी यादव जिद पर अड़ गए कि मंत्री रामसूरत राय के मसले पर सदन में चर्चा हो. 


आज सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब शराब बरामदगी मामले में रामसूरत राय को लेकर टिप्पणी करने लगे तो डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी जवाब में उठ खड़े हुए. बीजेपी के विधायक भी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए और आरजेडी और बीजेपी विधायकों के बीच सदन में जबरदस्त टकराव देखने को मिला. रामसूरत राय के बचाव में बीजेपी सदन में पूरी तरह से उतर गई. हंगामा इतना बढ़ा कि विधानसभा की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. 


सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद आरजेडी के विधायक नहीं माने. विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर से आरजेडी विधायक धरने पर बैठ गए और अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विपक्षी विधायकों के साथ राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के ठीक बीचों-बीच स्थित राजेंद्र गोलंबर पर धरना पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 

टैग्स