ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को AIIMS से मिली छुट्टी, हफ्ते भर बाद घर लौटे

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी ताजा खबर दिल्ली से आ रही है. हफ्ते भर से एम्स में भर्ती लालू यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 26 नवंबर के दिन

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को AIIMS से मिली छुट्टी, हफ्ते भर बाद घर लौटे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी ताजा खबर दिल्ली से आ रही है. हफ्ते भर से एम्स में भर्ती लालू यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 26 नवंबर के दिन एम्स की इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था. जहां बाद में उन्हें एम्स के आईसीयू वार्ड में इलाज के लिए रखा गया था. बता दें बुखार और चक्कर आने की शिकायत के बाद लालू यादव दिल्ली एम्स में एडमिट हुए थे. लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हुआ है.


दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू यादव एक बार फिर अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर वापस लौट आए हैं. लालू यादव के साथ बेटी मीसा भारती अस्पताल से लेकर उन्हें घर पहुंची. लालू यादव को अब बुखार नहीं है. लालू यादव का शुगर लेवल भी पहले से ठीक बताया जा रहा है. हालांकि उनका क्रिएटिनिन लेवल अभी भी ऊपर है.


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. फिलहाल वह झारखंड हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा है. और उनके खिलाफ को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सुनवाई तेज हो चुकी है. लालू यादव के खिलाफ पटना कोर्ट में भी बांका ट्रेजरी से जुड़े मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है.

टैग्स