ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

RJD सुप्रीमो लालू यादव के हार्ट का ऑपरेशन, मुंबई के एक अस्पताल में हैं भर्ती

MUMBAI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुंबई के एक हार्ट हॉस्पीटल में भर्ती हैं. उनके हार्ट में दिक्कत आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबि

RJD सुप्रीमो लालू यादव के हार्ट का ऑपरेशन, मुंबई के एक अस्पताल में हैं भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुंबई के एक हार्ट हॉस्पीटल में भर्ती हैं. उनके हार्ट में दिक्कत आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. 


76 साल के लालू यादव दो दिन पहले हृदय की जांच के लिए मुंबई आये थे. उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जांच में उनके हार्ट में ब्लोकेज की बात सामने आयी. इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी. वैसे अस्पताल की ओर से अभी तक लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. 


समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये खबर दी है. पीटीआई के मुताबिक एंजियोप्लास्टी के बाद लालू यादव की हालत स्थिर है. उन्हें दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टर संतोष डोरा और तिलक सुवर्ण ने उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की है. मंगलवार को पटना से मुंबई पहुंचे लालू यादव की ओर से बताया गया था कि वे रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टरों से मिलने आये हैं.


बता दें कि इसी अस्पताल में करीब 10 साल पहले लालू यादव के दिल का ऑपरेशन हुआ था. उस समय उनके एरोटिक वाल्व का रिप्लेसमेंट किया गया था. यह सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली थी. इसके बाद लालू यादव 2018 और 2023 में दो दफे हार्ट के चेकअप के लिए मुंबई गए थे.


वैसे, लालू यादव पिछले कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनके किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद दिसंबर 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद वे कई महीनों तक घर पर ही रहे और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी थी. पिछले महीने ही वे किडनी की रूटीन चेकअप के लिए साथ सिंगापुर गए थे.