ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

RJD के भीतर क्यों मची भगदड़? RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताई असली वजह

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव के बीच आरजेडी में इस्तीफों पर उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व और तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को जिम्मेदार बताते हुए बड़ा हमला बोला।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच आरजेडी को तब बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पुराने साथी और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि आरजेडी में भगदड़ मच गई है। सासाराम पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी असली वजह बताई है।



दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ पर बयान दिया है तथा कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पहले से ही एक ध्वस्त पार्टी है और उनके नेता खुद लापता है। अभी बिहार में एक जगह चुनाव का समय है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गायब हैं। 



उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की अपनी एक जवाबदेही होती है। वह सरकार की कमियां बताते हैं। लेकिन हमारे नेता प्रतिपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है। अब वह विदेश में है या फिर कहां है? इसकी जानकारी बिहार की जनता को नहीं है। वैसे यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। वे कहीं भी आए जाय, यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। 



कुशवाहा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने पर जनता के प्रति भी एक जवाबदेही है। लेकिन वह हमेशा गायब रहते हैं। ऐसे में उनका कोई अता पता नहीं है। जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ की स्थिति है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता