ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

Bihar Assembly Monsoon session: ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा, चुनाव का भी कर सकते हैं बहिष्कार’ RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

Bihar Assembly Monsoon session: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने वोटर लिस्ट के मुद्दे पर महागठबंधन द्वारा चुनाव बहिष्कार तक जाने की बात कही।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ गया है। अब तो विपक्ष मे चुनाव तक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र सदन के बाहर खूब बरसे।


राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई बीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि वह अपने विवादास्पद बयान के लिए किसी भी परिस्थिति में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कल सदन में जो कुछ भी हुआ, मैं उसके लिए माफी नहीं मांगूंगा। मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं और आगे भी रहूंगा। अगर किसी को माफी मांगनी चाहिए, तो वह उपमुख्यमंत्री और वह मंत्री हैं जो बिहार को लूटने में लगे हैं।


भाई बीरेंद्र ने वोटर लिस्ट के मुद्दे पर भी गंभीर टिप्पणी की और कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कहीं न कहीं भाजपा की संलिप्तता है और चुनाव आयोग पूरी तरह से उसी दिशा में काम कर रहा है। 


उन्होंने आगे कहा कि इस विषय पर महागठबंधन फैसला करेगा कि भविष्य में क्या कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। हमारे नेता ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कुछ भी हो सकता है, इसलिए हम अब कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता