ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: RJD के जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Bihar Politics: बिहार के सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। इस विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के अंदरूनी विवादों को उजागर कर दिया है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि RJD के विधायक मुकेश यादव और कुछ पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक भी काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो गुटों के बीच हाथापाई की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस वायरल वीडियो की पूष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


यह चुनाव लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था, जहां पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता एकत्रित थे। पूर्व सांसद अर्जुन राय भी इस आयोजन में मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झगड़ा नहीं रुक पाया।


सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दो प्रमुख गुटों के बीच जिला अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद और सत्ता संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, जिससे चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना के बाद पार्टी के अनुशासन और एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है और पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है।


यह घटना राष्ट्रीय जनता दल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों में व्यस्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं में हुई इस हिंसक झड़प ने न केवल पार्टी के भीतर खींचतान को उजागर किया है, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता