ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

RJD-ललन सिंह के दबाव में छटपटा रहे सीएम: मुख्यमंत्री के आरोप पर बोले नित्यानंद- दोनों ने इतना सताया कि आपा खो दे रहे नीतीश

PATNA: लालू के करीबी आरजेडी नेता सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। आज महागठबंधन विधानमंडल दल की हुई बैठक में सुनील सिंह का स

RJD-ललन सिंह के दबाव में छटपटा रहे सीएम: मुख्यमंत्री के आरोप पर बोले नित्यानंद- दोनों ने इतना सताया कि आपा खो दे रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू के करीबी आरजेडी नेता सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। आज महागठबंधन विधानमंडल दल की हुई बैठक में सुनील सिंह का सीधा सामना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो गया। मुख्यमंत्री ने राजद एमएलसी सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि वे अमित शाह के संपर्क में आ गए हैं, इसलिए उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। नीतीश के इस आरोप पर बीजेपी ने हमला बोला है। 


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि आरजेडी और ललन सिंह के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छटपटा रहे हैं। दोनों ने इतना परेशान कर रखा है कि मुख्यमंत्री अपना आपा खो दे रहे हैं। अपनी ही पार्टी और गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि वे बीजेपी के संपर्क में हैं।आरजेडी के एमएलसी बीजेपी के संपर्क में हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है लेकिन राजनीति में कोई भी नेता समय के अनुसार किसी भी पार्टी में आने और जाने का फैसला लेता है और इसपर कोई रोक नहीं है। पार्टियां तय करती हैं कि किसी साथ रखना है और किसे नहीं रखना है। 


उन्होंने कहा कि सुनील सिंह बीजेपी के संपर्क में हैं या नहीं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन लोकतंत्र में कोई भी किसी के संपर्क में रह सकता है। कभी कभी व्यक्तिगत मुलाकातें भी हो जाती हैं और बातचीत हो जाती है। जो भी बयान सामने आ रहे हैं उससे लगता है कि नीतीश कुमार घबरा गए हैं। आरजेडी तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए व्याकुल है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ये सारी चीजें तेजस्वी यादव के बर्दाश्त से बाहर हो रही हैं। इसी को लेकर महागठबंधन में सिर फुटौव्वल हो रहा है।