ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?

RJD को धोखा दे रहे नीतीश, बोले सम्राट ... तेजस्वी को लॉलीपॉप दिखा रही JDU नहीं बनाएंगे CM

PATNA : बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण के बाद अब जो एक नया मामला शुरू हुआ है वो तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी सौंपने को लेकर हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार के

RJD को धोखा दे रहे नीतीश, बोले सम्राट ...  तेजस्वी को लॉलीपॉप दिखा रही JDU नहीं बनाएंगे CM
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण के बाद अब जो एक नया मामला शुरू हुआ है वो तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी सौंपने को लेकर हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अबतक इनके नामों की सिफारिश करने वाली जेडीयू अब अपने बयानों से पलटी मार रही है।  इस बीच अब इस पुरे प्रकरण को लेकर बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। 


भाजपा नेता सम्राट ने इस पुरे मांमले को लेकर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि, बिहार के सीएम खुद को पीएम बनाने की सोच रहे हैं और उसके ही गठबंधन उनकी इस उम्मीद पर पानी डाल रहे हैं। कांग्रेस साफ़ तौर पर कह रही है कि,  देश में विपक्ष का चेहरा अगर कोई होगा तो राहुल गांधी ही होंगे। इसके बाद भी वो विपक्षी एकता का नाम लेकर बिहार की राजनीति से ही चिपके रहना चाहते हैं. यही कारण है कि वो अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी बयान दिलवा रहे हैं कि वर्ष 2025 में तेजस्वी के बारे में सोचा जाएगा। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 


इसके आलावा सम्राट चौधरी ने कहा कि, राज्य की जनता देख रही है कि नीतीश कुमार किस तरह से वह कुर्सी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और समय आने पर राज्य की जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने के लिए भी तैयार है। वो अबतक तेजस्वी यादव और राजद को मुर्ख बना रहे थे। वो RJD को धोखा दे रहे थे। अब इस बात का खुलासा खुद ललन सिंह ने यह कह बोल कर कर डाला है कि, 2025 का चेहरा तय नहीं है। 


वहीं, उन्होंने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा ने जब नीतीश कुमार को सच्चाई बता दिया तो उन पर ही तरह तरह के बयान देने लगे। अंततः उन्होंने अलग से पार्टी बनाई और जो बात उपेंद्र कुशवाहा कह रहे थे उसमें बहुत बड़ी सच्चाई है।  उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी खोज रहे हैं. नीतीश कुमार इसका जवाब नहीं दिए कि क्या डील हुई थी, लेकिन राजद के लोग खुलेआम कह रहे हैं कि डील हुई थी कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, वतर्मान में आरजेडी के पास 80 विधायक हैं और नीतीश कुमार के 43 विधायक हैं। इसी आधार पर आरजेडी के नेता तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग उठा रहे हैं। आरजेडी के नेता लगातार मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को चाहिए कि सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंपकर 'दिल्ली कूच' करे। हालांकि, नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इससे सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके बाद अब यह बयान बिहार भाजपा के नेता के तरफ से जारी किया गया है।