ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

‘राजद मतलब अपराध, डकैती, नरसंहार’ RJD के परिवर्तन पत्र पर BJP का अटैक, कहा- जमीन लेकर नौकरी देने वाले अब गरीबों को झांसा दे रहे

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। आरजेडी की तरफ से जारी किए गए घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। इस घोषणा पत्र में

‘राजद मतलब अपराध, डकैती, नरसंहार’ RJD के परिवर्तन पत्र पर BJP का अटैक, कहा- जमीन लेकर नौकरी देने वाले अब गरीबों को झांसा दे रहे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। आरजेडी की तरफ से जारी किए गए घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। इस घोषणा पत्र में आरजेडी की तरफ से देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। आरजेडी के इस परिवर्तन पत्र पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी ने आरजेडी का मतलब अपराध, डकैती और नरसंहार करार दिया है और कहा कि है लोगों की जमीन लिखवा कर नौकरी देने वाले लोग गरीबों को झांसा दे रहे हैं।


आरजेडी के घोषणा पत्र का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इंडी गठबन्धन में अकेले घोषणा पत्र जारी किया है। इनके पास कोई विजन नही है और यह अपरिपक्व घोषणा पत्र है। 23 सीट पर चुनाव लड़ने वालों का 24 एजेंडा है। 23 सीट पर चुनाव लड़ेंगे और घोषणा पत्र पूरे देश के लिए जारी कर रहे हैं।


उन्होंने पूछा कि तेजस्वी यादव बताएं कि उनके पास जो विभाग था उसमें उन्होंने कितना नौकरी दिया। जो लोग परिवार से बाहर किसी को नौकरी नहीं दे पाए वे एक करोड़ रोज़गार की बात कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने 10 लाख से अधिक नौकरी दिया और 10 लाख और देने की तैयारी है। 2017 से 2023 तक कोरोना के बावजूद भी 5.28 करोड़ ईपीएफओ का रजिस्ट्रेशन हुआ है। मतलब भारत सरकार ने उस काल में भी नौकरी दिया है।


जीवेश मिश्रा ने कहा कि केवल सरकारी नौकरी से देश नहीं चल सकता है, रोजगार सृजन से देश चलेगा। सरकार का उसपर भी फोकस है। गरीब आदमी का जमीन लेकर नौकरी देने वाले लोग गरीब को झांसा दे रहे हैं। भारत की महिला आत्मनिर्भर होकर रहना चाहती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र जैसा है। सेना पर आप सवाल खड़ा किया जा रहा है। 


विशेष राज्य के दर्जा को लेकर तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बाबूजी से पूछना चहिए, जब वो केंद्र में मंत्री थे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया। पटना एयरपोर्ट का जीर्णोधार उनके माता पिता से नहीं हो सका और आज दरभंगा से जहाज उड़ रहे हैं। 


बीजेपी विधायक ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि 500 में गैस सिलेंडर देने की बात करते हैं लेकिन उनकी सरकार में राज्य की महिलाएं लकड़ी पर खाना बनाती रहीं। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की चिंता की और सबको गैस सिलेंडर दिया। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब अपराध, डकैती, नरसंहार है। उनके सरकार में 100 से अधिक नरसंहार हुए थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता