ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

Bihar Politics: महुआ से राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी मिली है। उन्होंने पटना SSP से शिकायत कर सुरक्षा और मामले की जांच की मांग की है।

Bihar Politics
पूर्व विधायक को धमकी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के महुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने पटना SSP को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजकर धमकाया जा रहा है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। पूर्व विधायक ने शिकायत में संबंधित मोबाइल नंबर का भी उल्लेख करते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने का अनुरोध किया है।


मुकेश रौशन ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके पिता सहित परिवार के कई सदस्यों की वर्ष 1993 में हत्या हो चुकी है, जिसमें कई कुख्यात अपराधियों और राजनीतिक व्यक्तियों की संलिप्तता बताई गई थी। ऐसे में हालिया धमकियों को देखते हुए उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।


पूर्व विधायक ने बताया कि उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पटना SSP को दी। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।


वहीं, अगमकुआं थाना प्रभारी का कहना है कि उनके थाने में अब तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद अपने स्तर पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता