ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

RJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की सभी जिला, प्रखंड, पंचायत और प्रकोष्ठ स्तर की सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कार्यालय आदेश जारी कर शीघ्र पुनर्गठन की घोषणा की है।

बिहार न्यूज
नए टीम का गठन करेंगे तेजस्वी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल में भूचाल आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार प्रदेश की सभी स्तरों की सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने 6 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया। अब तेजस्वी यादव नई टीम का गठन करेंगे। 


जारी आदेश के अनुसार, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पत्रांक 101, दिनांक 22 जनवरी 2025 के तहत जारी पूर्व कार्यालय आदेश को निरस्त कर दिया गया है।


कार्यालय आदेश में कहा गया है कि बिहार प्रदेश की सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सांगठनिक इकाइयों, विभिन्न प्रकोष्ठों की इकाइयों तथा अन्य संबद्ध सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।


राजद नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्तरों पर स्थानापन्न समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।


यह आदेश राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

RJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

टैग्स