ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, पार्टी की उपाध्यक्ष बनीं राबड़ी देवी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। राबड़ी देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लालू यादव ने जातीय संतुलन साधते हुए चार उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नई टीम में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।


वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। लालू प्रसाद ने अपनी टीम में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। 


चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में एक लालू परिवार से यानी यादव जाति से, दूसरा सवर्ण (राजपूत) से और तीसरा मुसलमान और चौथा दलित समाज से है। अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। सुनील कुमार सिंह एक बार फिर पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे वहीं राष्ट्रीय टीम में 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव भी बनाए गए हैं। 


Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, पार्टी की उपाध्यक्ष बनीं राबड़ी देवी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता