ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Ritlal Yadav: बेऊर से भागलपुर जेल भेजे गए रीतलाल यादव, RJD विधायक पर बिल्डर से रंगदारी मांगने का है आरोप

Ritlal Yadav: पटना के बेऊर जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है.

Ritlal Yadav
रीतलाल यादव भागलपुर जेल शिफ्ट
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ritlal Yadav: एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 


दरअसल, बीते 11 अप्रैल को पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम के अलावे बिहार एटीएस की टीम ने दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। आरजेडी विधायक पर एक बिल्डर को रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के आरोप पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है।


जिसके बाद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।उस वक्त मीडिया से बातचीत में रीतलाल ने कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। रीतलाल यादव ने कहा था कि अगर उनकी जान बचेगी तब बो बेल के लिए अपील फाइल करेंगे। अब जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तत्काल पटना बेहर जेल से भागलपुर जेल भेजा है। 


बता दें कि बिल्डर की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर खगौल थाना में पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने विधायक और उनके सहयोगियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी।रीतलाल यादव के घर छापेमारी में 10 लाख 50 हजार रुपये नकद, 77 लाख के चेक, 6 ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट बरामद हुए थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता