ब्रेकिंग
जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Ritlal Yadav: रीतलाल यादव के घर पहुंचे थे 200 पुलिसकर्मी, ड्रोन से हो रही थी निगरानी..लीक हुई छापेमारी की सूचना तो निकल लिए लालू के विधायक

Ritlal Yadav Raid: आरजेडी विधायक को रेड की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से निकल गए थे। छापेमारी के दौरान रीतलाल के यहां ड्रोन से भी निगरानी हो रही थी।

 Ritlal Yadav Raid
लीक हुई छापेमारी की सूचना तो निकल लिए रीतलाल यादव
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Ritlal Yadav Raid: आरजेडी के चर्चित विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गयी। पटना पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर यह कार्रवाई की। इस दौरान 10.5 लाख रुपये नकद, 77.5 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक समेत कई चीजों की बरामदगी की गयी।


खबरों के मुताबिक रीतलाल यादव को छापेमारी की खबर पहले ही मिल चुकी थी।  इस छापेमारी के पहले ही वह आवास से निकल चुके थे। जब पुलिस पहुंची, विधायक आवास में मौजूद नहीं थे। अब पुलिस अब उस शख्स का पता लगा रही है, जिसने रेड की जानकारी लीक कर दी थी। आपको बता दें कि यह छापेमारी एक बिल्डर के द्वारा पुलिस के पास की गयी शिकायत से जुड़ी है। पुनाईचक निवासी बिल्डर कुमार गौरव ने पुलिस से शिकायत की थी कि विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगी उनसे रंगदारी मांगते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ये छापेमारी की।


खगौल थाने में बिल्डर की ओर से की गयी शिकायत के बाद विधायक, उनके भाई, भतीजा, पार्टनर सहित अन्य पर रंगदारी का मामला दर्ज करने के बाद सर्च वारंट लेकर उनके घर की तलाशी लेकर कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस की थी। लेकिन वारंट मिलने में तीन घंटे लग गये और सूचना लीक हो गयी। पुलिस सर्च वारंट लेकर कोर्ट से निकली भी नही थी कि रीतलाल वहां से बाहर निकल गये। सूत्रों के अनुसार पुलिस सूचना लीक करने वाले को भी रडार पर ले रही है।


छापेमारी से पहले पुलिस पूरी तैयारी के साथ विधायक के आवास पहुंची थी। दर्जनों गाड़ियों में सवार करीब 200 पुलिसकर्मी विधायक के आवास पहुंचे और चारों तरफ से आवास को घेर लिया था। पुलिस ने इस छापेमारी में ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया। पूरे क्षेत्र पर आसमान से नजर रखी जा रही थी। दानापुर के कोथवां स्थित रीतलाल यादव के आवास पर पहुंची पुलिस आर्म्स डिटेक्टर से भी लैश थी। पूरे घर में इससे तलाशी ली गयी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता