ब्रेकिंग
Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश

RCP सिंह मंगलवार को दूसरे चरण के दौरे पर निकलेंगे, क्या 23 सितंबर को पूर्णिया होगा ठिकाना?

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भले ही थोड़े वक्त तक के शांत पड़े रहे हो लेकिन अब वह धीरे-धीरे सियासी लय में नजर

RCP सिंह मंगलवार को दूसरे चरण के दौरे पर निकलेंगे, क्या 23 सितंबर को पूर्णिया होगा ठिकाना?
Editor
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भले ही थोड़े वक्त तक के शांत पड़े रहे हो लेकिन अब वह धीरे-धीरे सियासी लय में नजर आ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पिछले दिनों शाहाबाद इलाके के कुछ जिलों का दौरा किया था। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह भी दिखा था। अब आरसीपी सिंह उत्तर बिहार का रुख करने जा रहे हैं। आरसीपी सिंह कल यानी 20 सितंबर को 5 जिलों के दौरे पर निकलेंगे। 20 और 21 सितंबर को आरसीपी सिंह वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी के दौरे पर होंगे। 


आरसीपी सिंह पहले चरण के तहत जिन जिलों के दौरे पर थे, वहां जेडीयू पिछले विधानसभा चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन दूसरे चरण के अंदर आरसीपी सिंह जिन जिलों का दौरा करने जा रहे हैं वहां जेडीयू का प्रदर्शन बढ़िया रहा था और यही वजह है कि आरसीपी सिंह के इस यात्रा को लेकर जेडीयू नेतृत्व के कान खड़े हो गए हैं। जेडीयू नेतृत्व को यह डर सता रहा है कि पार्टी में हाशिए पर चले गए कुछ नेता आरसीपी सिंह के साथ जा सकते हैं या आरसीपी सिंह अपना वजूद इन जिलों में पहले से ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। इसे लेकर अभी से ही जेडीयू नेतृत्व ने अंदरूनी प्लान बनाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भोजपुर जिले में आरसीपी सिंह के साथ मंच साझा करने और कार्यक्रम में शिरकत करने के कारण कुछ नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई भी की थी। 


उधर सियासी गलियारे में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आरसीपी सिंह क्या केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ पूर्णिया में मंच साझा करेंगे? आपको बता दें कि अमित शाह का दौरा 23 सितंबर को पूर्णिया में है। पूर्णिया में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। आरसीपी सिंह का कार्यक्रम फिलहाल 2 दिनों के लिए जारी किया गया है। 22 और 23 सितंबर को आरसीपी सिंह कहां होंगे, फिलहाल इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि आरसीपी सिंह संभवतः अमित शाह से पूर्णिया में मुलाकात कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी आरसीपी सिंह के साथ अब नीतीश को काउंटर करने का प्लान लेकर आगे बढ़ेगी।