ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, यदि नीतीश नालंदा से चुनाव लड़ें तो मिट्टी पलीद होना तय

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ लहजो में कह दिया है कि यदि नीतीश कुमार नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, यदि नीतीश नालंदा से चुनाव लड़ें तो मिट्टी पलीद होना तय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ लहजो में कह दिया है कि यदि नीतीश कुमार नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी मिट्टी पलीद होना तय है।


आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू 2009 तक बिहार की जनता का सेवा किये लेकिन 2009 के बाद जब उनके दिमाग में प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा डाला गया तब से उनका क्रियाकलाप बदल गया। हमारे कहने पर उन्होंने 2004 में बाढ़ और नालंदा से चुनाव लड़ा। दोनों जगहों से हमही उनको जबरदस्ती चुनाव लड़वाये थे जिसमें वो बाढ़ से चुनाव हार गए थे और नालंदा जीत गये थे। बाढ़ से चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था की अब हम चुनाव नही लड़ेंगे। 


पिछले विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने कह दिया था ये मेरा आखिरी चुनाव है। अब हाल के दिनों में उन्होंने कहा है कि हम 73 साल के हो गए और 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। आरसीपी ने कहा कि 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी इसीलिए नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता को अपना वारिस नियुक्त कर दिया है। यदि उनको कुछ भी याद होगा तो काहे ला चुनाव लड़ने आएगे और यदि मिट्टी पलीद करानी होगी तो वो चुनाव लड़ने आएंगे।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता