ब्रेकिंग
Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित

RCP ने कसा तंज, कहा-बाढ़ और सुखाड़ से किसान हैं पस्त और नीतीश कुमार दिल्ली में हैं मस्त

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने सीपीआई (एम) नेता सीतारा

RCP ने कसा तंज, कहा-बाढ़ और सुखाड़ से किसान हैं पस्त और नीतीश कुमार दिल्ली में हैं मस्त
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले। एक तरफ नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे है तो वहीं उनके करीबी रहे आरसीपी सिंह उनके दिल्ली दौरे को लेकर तंज कस रहे हैं। आरसीपी सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कहा है कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है..किसान पस्त है और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। 


आगे उन्होंने यह भी कह दिया कि लालू दरबार में हाजिरी लगाने के अलावे उनके पास कोई काम नहीं रह गया है। उन्हें अब काम काज में मन नहीं लग रहा है इसलिए दिन काट रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 की तैयारी में लग गये हैं। यही कारण है कि वे विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने सीताराम येचुरी और अरविंद केजरीवाल से मिले। 


नीतीश ओमप्रकाश चौटाल से भी मिलेंगे। वहीं 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे। इसके अलावे कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलेंगे। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर उनके बीच बातचीत हुई। इस दौरान सीएम नीतीश ने कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमास्वामी के साथ भी उनकी मुलाकात हुई थी।


आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हैं कि देश में कोई काम नहीं हुआ। आज पहली बार इस देश के लिए गौरव की बात है कि भारत ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था में पांचवां स्थान प्राप्त कर लिया है। हम उस इंग्लैंड से आगे निकल गए, जिसने हमारे ऊपर शासन किया था। लेकिन नीतीश कुमार का कहना है कि देश में काम नहीं हुआ है। पहले वे अपना काम देखें कि उन्होंने राज्य में क्या किया है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए नीतीश कुमार को जनता ने जनादेश दिया लेकिन वे दिल्ली पहुंचे हुए हैं। नीतीश कुमार को काम में मन नहीं लग रहा है इसलिए वे समय काट रहे हैं और जनता दरबार कर रहे हैं।


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं हुई कि गांव में और थानों में समस्या का समाधान हो सके। नीतीश कुमार जनता दरबार का खर्च बताएं। वाइट पेपर निकाल ले और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार को काम करने में मन नहीं लग रहा है वह समय काट रहे हैं। नीतीश कुमार के पास कुछ नहीं है। वे कहते हैं कि उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है, लेकिन टिकट बांटने का समय आएगा तब पता चलेगा कि उनके पास कितना समर्थन है। सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि उन्हें एक चीज के लिए जनता मेडल देगी, वो है इधर से उधर जाने के लिए। वो कहीं भी स्थिर होकर काम नहीं कर सकते हैं।


जब पत्रकारों ने आरसीपी सिंह से पूछा कि आप बीजेपी कब ज्वाइन कर रहे तब जवाब में उन्होंने कहा कि बस आप देखते रहिए। मैं संगठन का आदमी हूं, बिहार में घूमता हूं, लोगों से मिलता हूं और अपने साथी से बात करता हूं। हमलोग जो भी निर्णय लेंगे बिहार के हित में होगा। हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं।