ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया केजरीवाल का इस्तीफा, आज CM पद की शपथ लेंगी आतिशी

DESK : दिल्ली की घोषित मुख्यमंत्री आतिशी आज यानी 21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया केजरीवाल का इस्तीफा, आज CM पद की शपथ लेंगी आतिशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दिल्ली की घोषित मुख्यमंत्री आतिशी आज यानी 21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 


अधिकारियों ने कहा, 'शपथ ग्रहण समारोह शनिवार दोपहर बाद या शाम को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।' वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता  ने दावा किया कि समारोह शनिवार शाम करीब 4.30 बजे हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आतिशी अपने मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगी या नहीं।


बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने की अनुमति देने के अलावा 5 मंत्रियों को नियुक्त करने की अनुमति भी दी। इस दौरान सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर करने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है, 'राष्ट्रपति तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्रिपरिषद का त्याग-पत्र स्वीकार करते हैं। तथापि, वह नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।'


वहीं आतिशी की शपथ को लेकर जारी अधिसूचना में लिखा है, 'राष्ट्रपति, सुश्री आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति करती है।'इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।