ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

रांची: उलगुलान न्याय रैली में मारपीट, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, सिर फटने से एक घायल

RANCHI: लोकसभा चुनाव के बीच अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए इंडिया गठबंधन रांची में एकजुट हुआ। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन ने उलगुलान न्याय रैली का आयोजन

रांची: उलगुलान न्याय रैली में मारपीट, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, सिर फटने से एक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: लोकसभा चुनाव के बीच अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए इंडिया गठबंधन रांची में एकजुट हुआ। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन ने उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया। जिसमें करीब 28 राजनीतिक दल शामिल हुए। रैली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से कुर्सियां तोड़ी गई और फेंकी भी गई। 


मारपीट की इस घटना में एक कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया। सिर फटने के बाद उसे आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को शांत कराया। बता दें कि रांची में होने वाले उलगुलान न्याय रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला, राजद नेता तेजस्वी यादव, आप सांसद संजय सिंह रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां जेएमएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 


वही दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में इस दौरान मारपीट हो गयी। राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। मारपीट की इस घटना से रैली में अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार चतरा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़ंत हो गयी। जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर फट गया। आनन-फानन में घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। रैली में मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। जिसके बाद रैली में मौजूद नेताओं ने मंच से लोगों को संबोधित किया।  

रांची: उलगुलान न्याय रैली में मारपीट, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, सिर फटने से एक घायल

टैग्स