ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल

रामविलास की संपत्ति पर सिर्फ हमारा हक़, बोले चिराग पासवान .. अगर सही से हो जांच तो फंस जाएंगे चाचा पारस

PATNA : चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच चल रहा विवाद अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार इसकी वजह ना सिर्फ पार्टी का अलग अलग होना बल्कि रामविलास के सं

रामविलास की संपत्ति पर सिर्फ हमारा हक़, बोले चिराग पासवान .. अगर सही से हो जांच तो फंस जाएंगे चाचा पारस
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच चल रहा विवाद अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार इसकी वजह ना सिर्फ पार्टी का अलग अलग होना बल्कि रामविलास के संपत्ति पर खुद अधिकार बताना है। जहां चाचा पशुपति पारस यह कह रहे हैं कि रामविलास की संपत्ति पर उनका अधिकार है तो वही रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का यह कहना है कि बेटा होने के नाते संपत्ति पर उनका अधिकार है।


दरअसल, राजधानी दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब यह सवाल किया गया कि उनके चाचा पशुपति पारस आए दिन याद आते फिर रहे हैं कि रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी मैं हूं। वहीं, चिराग पासवान का कहना है कि रामविलास की पार्टी ओर उनकी संपत्ति पर उनका अधिकार है।अब एक बार फिर इसी सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पापा पर संपत्ति का अधिकार सिर्फ मेरा  और मेरी मम्मी का हो सकता है। यदि सही से जमीन जायदाद की जांच करवा दी जाए तो फिर चाचा पशुपति पारस बहुत बड़े चक्कर में पड़ जाएंगे। इसलिए उनको इन सब मामलों में चुप ही रहना चाहिए।


वहीं, इसके अलावा जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी द्वारा सेना को लेकर दिए गए बयानों पर अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इनके खुद के ही पार्टी नेताओं के तरफ से सवाल उठाए जाने के बाद अब विपक्षी दल भाजपा और बिहार में उसके सहयोगी की भूमिका निभा रहे लोजपा (रामविलास) के तरफ से भी सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इन बयानों को लेकर बड़ा हमला बोला है। 


चिराग पासवान ने कहा कि, कोई भी इस तरह बयान कैसे दे सकता है। वर्तमान में कुछ लोग एक व्यक्ति का विरोध करने में यह भूल जाते हैं कि आप सेना का अपमान कर रहे हैं। आखिरकार क्या जरूरत है सेना को हर बात में शामिल करने की। आज आप यदि अपने घरों में सुरक्षित बैठे हुए हैं तो इसकी वजह हमारी सेना ही है। 


चिराग ने कहा कि, विपक्ष में बैठे हुए लोगों को किसी का विरोध करना ही है तो सरकार के नीतियों का विरोध कीजिए, बजट का विरोध कीजिए, महंगाई का विरोध में सवाल खड़े कीजिए  लेकिन दिक्कत यह है कि यह लोग ऐसे ऐसे विषय को उठाते हैं जिससे जनता का कुछ लेना देना नहीं है और ऊपर से भारतीय सेना जिसकी वजह से यह यहां सुरक्षित है उसके ऊपर सवाल उठा कर उनको अपमानित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। 


इधर, चिराग ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा किम, ये लोग इस तरह की बयानबाजी कर अपनी लोगों को आपस में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें बिहारियों के हालातों पर फर्क नहीं पड़ता है। सीएम तो अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करते तो अपने नेताओं पर क्या ही कार्रवाई करने की उम्मीद उनसे रखी जाए। आज की तारीख में मुख्यमंत्री महज एक कठपुतली बनकर रह गए हैं उनसे कोई निर्णय नहीं होने वाला है।