ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

रामगढ़ की पूर्व विधायक को कोर्ट से मिली राहत, हजारीबाग केस में ममता देवी को मिली जमानत

RANCHI: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग गोला गोलीकांड मेंं उन्हें जमानत दी गयी है। जबकि रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च को

रामगढ़ की पूर्व विधायक को कोर्ट से मिली राहत, हजारीबाग केस में ममता देवी को मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग गोला गोलीकांड मेंं उन्हें जमानत दी गयी है। जबकि रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी। ऐसे में ममता देवी अभी जेल से बाहर नहीं आएंगी। क्योंकि उन्हें सजा दो मामलों में मिली है एक मामले में जमानत दी गयी है जबकि दूसरे मामले में सुनवाई होनी बाकि है। 


बता दें कि निचली अदालत ने पूर्व विधायक ममता देवी को गोलीकांड के दो अलग-अलग मामले में सजा सुनाई थी। रामगढ़ कोर्ट ने पांच साल तो वही हजारीबाग कोर्ट ने गोला गोलीकांड में दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक ममता देवी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत दिये जाने की अपील की गयी थी। 


गौरतलब है कि मामला 20 अगस्‍त  2016 का है। जब रामगढ़ के गोला थाना इलाका स्थित IPL फैक्ट्री में विस्थापित रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन में बीजीपी नेता राजीव कुमार और रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थे। कंपनी को बंद कराने के लिए सैकड़ों लोग धरना पर बैठे थे। 


इस दौरान लोग उग्र हो गए तब पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ गयी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गयी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये थे। इस मामले में ममता देवी को कोर्ट ने दोषी ठहराया था। रामगढ़ कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। ममता देवी अभी जेल में हैं। रामगढ़ केस पर अगली सुनवाई 31 मार्च हो होगी। अब सबकी निगाह 31 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।