ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी और बिटिया को लेकर घर पहुंचे तेजस्वी, रामनवमी पर लालू ने पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा

DELHI: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी राजश्री और बिटिया को लेकर तेजस्वी यादव घर पहुंचे हैं। नन्ही परी के घर आने से परिवार के लोग काफी खुश है। रामनवमी के मौके पर दादा लालू प्र

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी और बिटिया को लेकर घर पहुंचे तेजस्वी, रामनवमी पर लालू ने पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी राजश्री और बिटिया को लेकर तेजस्वी यादव घर पहुंचे हैं। नन्ही परी के घर आने से परिवार के लोग काफी खुश है। रामनवमी के मौके पर दादा लालू प्रसाद ने प्यारी पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा। पोती को गोद में लेकर लालू प्रसाद ने दुलाया और उसे कात्यायनी कहकर पुकारा।


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रामनवमी के मौके पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने लिखा कि 'प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ। बच्ची के दादा श्री @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है। 


उधर सिंगापुर में रह रही तेजस्वी की बहन रोहिनी आचार्य ने भी ट्वीट कर बिटिया कात्यायनी का स्वागत किया। रोहिनी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा कि Welcome my baby KATYAYANI ( कात्यायनी )..तू जानी जाएगी उनके नाम से...दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से...

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता