ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

राजगीर महोत्सव में CM ने कहा- बिहार में शराबबंदी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी, यहां आने वाले लोगों का करें बढ़िया से स्वागत

RAJGIR: सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर महोत्सव का आज उद्घाटन किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. अब 10 लाख पर्यटक आ रहे हैं. देसी प

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RAJGIR: सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर महोत्सव का आज उद्घाटन किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. अब 10 लाख पर्यटक आ रहे हैं. देसी पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ से अधिक हो गई हैं. 

सभी को दी बधाई

सीएम नीतीश ने राजगीर महोत्सव को लेकर सभी को बधाई दी हैं. कहा कि राजगीर महोत्सव का कार्यक्रम नियमित रूप से होता है इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. सीएम ने कहा कि कहा जा रहा था कि शराबबंदी के बाद पर्यटकों की संख्या कम हो जाएगी. लेकिन तथ्य यह है कि संख्या बढ़ गई है. लोगों ने तर्क दिया था कि बाहर से आने वाले लोगों को शराब नहीं मिलेगा तो नहीं आएंगे. लेकिन यह गलत साबित हुआ.


क्या गया में मलमास मेला में दारू पीने के लिए लोग आते हैं

सीएम ने कहा कि विदेशी और देशी पर्यटकों संख्या बढ़ गई हैं. गया में अपने पूर्वजों के श्राद्ध के लिए गया लाखों लोग आते हैं और राजगीर के मलमास मेला में भी हजारों लोग आते हैं क्या वह शराब पीने के लिए आते हैं. बिहार में आने वाले पर्यटकों का शराब पीने से क्या संबंध हैं. बिहार में जो भी पर्यटक स्थल है उसको लेकर बेहतर काम किया गया है. लोगों ने देखा हो कि पहले की स्थिति क्या थी.


राजगीर के लोगों से अपील

सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर के लोगों से अपील कि प्रकाशपर्व के दौरान लाखों लोग आएंगे आपलोग भी यहां पर बढ़िया से आने वाले लोगों का अभिनंदन किजिएगा. पटना में भी बढ़िया से सिख समाज का स्वागत हुआ था. राजगीर महोत्सव पर विशेष आग्रह आपलोगों से कर रहे हैं, गुरुद्वारा बनने के बाद राजगीर आने वालों में सिख समाज के लोगों की संख्या बढ़ जाएगी. 


टैग्स
राजगीर महोत्सव में CM ने कहा- बिहार में शराबबंदी के ब… | FirstBihar