ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी के बिहार दौरे की तारीख तय, नीतीश के गढ़ में इस दिन करेंगे सम्मेलन; OBC-EBC वोट में सेंधमारी की कोशिश

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 जून को बिहार के नालंदा में ‘अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ में आयोजित होगा, जिसे कांग्रेस की रणनीतिक कोशिश माना जा रहा है.

Rahul Gandhi Bihar Visit
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 6 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत गढ़ नालंदा में है, जहां वे 'अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन' में भाग लेंगे। यह आयोजन राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में होगा।


राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे नालंदा रवाना होंगे। सम्मेलन के दौरान वे अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। यह वही वर्ग है, जिसे सीएम नीतीश कुमार का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है। 


दरअसल, राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पहले 27 मई को निर्धारित था, लेकिन राजगीर में हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे स्थगित कर 6 जून को निर्धारित किया गया है। इस वर्ष चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी का यह पिछले 5 महीनों में पांचवां बिहार दौरा होगा। 


इससे पहले वे 18 जनवरी, 4 फरवरी, 7 अप्रैल और 15 मई को भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। लगातार दौरों से कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को सक्रिय करने और मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे, साथ ही बड़ी संख्या में EBC के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता