ब्रेकिंग
ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी

Bihar Politics: राहुल गांधी और लालू यादव में होगी मुलाकात, तेजस्वी की डिमांड पर कांग्रेस नेता ने दिया 5 मिनट का समय

Bihar Politics: राहुल गांधी पटना आने के बाद होटल मौर्या पहुंचे तो वहां राजद का कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में तेजस्वी और राहुल के बीच मुलाकात हुई और बातचीत हुई और इसी बातचीत

Bihar Politics:
राहुल गांधी -लालू यादव
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics: पटना में शनिवार से राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चयन और लालू प्रसाद यादव की विरासत को लेकर भी फैसला होगा। दूसरी तरफ आज कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे हैं। अब खबर यह है कि राहुल गांधी और लालू यादव में मुलाकात होगी। 


दरअसल,राजद सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार जब आज राहुल गांधी पटना आने के बाद होटल मौर्या पहुंचे तो वहां राजद का कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में तेजस्वी और राहुल के बीच मुलाकात हुई और बातचीत हुई और इसी बातचीत कि कुछ अहम जानकारी भी सामने आई है। खबर यह है कि जब तेजस्वी और राहुल गांधी कि मुलाकात हुई तो राजद नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से डिमांड किया कि वह राजद सुप्रीमों लालू यादव से भेंट कर लें। उसके बाद राहुल ने कहा कि वह लालू यादव से पांच मिनट के लिए ,मुलाकात कर लेंगे। फिलहाल उन्हें होटल में जाकर थोड़ा फ्रेश होना है। इसलिए वह थोड़ी देर में मुलाकात करेंगे


मालूम हो कि, राहुल गांधी और लालू यादव के बीच में कई मौकों पर मधुर संबंध देखने को मिले हैं।  23 जून 2023 को पटना में महागठबंधन की पहली बैठक हुई थी। नीतीश कुमार के बुलावे पर अनके विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।  इसी बैठक के बाद प्रेस वार्ता में लालू ने राहुल को शादी करने का ऑफर किया था। यहां तक कि वे खुद बारात में जाने की भी बात कही थी। 


इसके बाद 2 सितंबर 2023 को राहुल के साथ मीसा भारती के आवास पर चंपारण मटन बनाते दिखे। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं होने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच आपस में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। लेकिन, अब जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक यह साफ़ है कि राहुल और लालू के रिश्ते काफी मजबूत हैं। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता