ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

राहुल गांधी की याचिका खारिज, झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका

JHARKHAND: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गयी है। सारे मोदी चोर कहने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।राहुल गांधी की याचिका खारिज

राहुल गांधी की याचिका खारिज, झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गयी है। सारे मोदी चोर कहने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।राहुल गांधी की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें रांची सिविल कोर्ट में अपनी बातें रखने का निर्देश दिया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने शिकायत दायर की। जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा हुआ है वे सब चोर हैं। सारे मोदी चोर हैं। राहुल के इस बयान से मोदी समाज को ठेस पहुंचा है। 


जिसके बाद कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि वह जिन बिंदुओं को हाईकोर्ट में उठा रहे हैं उन बिन्दुओं को उन्हें सिविल कोर्ट में उठाना चाहिए। झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज करते हुए उन्हें रांची सिविल कोर्ट में अपनी बातें रखने का निर्देश दिया।  


गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी रांची में जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की थी। कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेन्द्र मोदी का एक ही उपनाम मोदी कैसे है? सभी चोरों का एक ही उपनाम कैसे है? राहुल गांधी के इस बयान को लेकर रांची समेत दूसरे राज्यों में भी केस दर्ज कराए गये। 

टैग्स