ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? सवाल पर बोले राहुल गांधी ... यह BJP वालों का क्वेश्चन

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का बखूबी अंदाज में जवाब दिया है।

राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? सवाल पर बोले राहुल गांधी ... यह BJP वालों का क्वेश्चन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का बखूबी अंदाज में जवाब दिया है। लेकिन, जब इसके अमेठी और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की बात कही गई तो फिर इन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया है। हालांकि, इस बार राहुल गांधी सिर्फ केरल के वायनाड से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक तक अमेठी से अपना प्रत्याशी का एलान नहीं किया है।


दरअसल, राहुल गांधी से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वो अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं तो इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि "ये भाजपा वाला का सवाल है, बहुत अच्छा। देखिए मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय CEC द्वारा लिए जाते हैं।"


इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा,"ये विचारधारा का चुनाव है। इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी ये हमारे मुद्दे हैं। पीएम मोदी समुद्र के नीचे चले जाते हैं या आसमान में चले जाते हैं, उन्हें मुद्दों की परवाह नहीं हैं।" जबकि सपा नेता अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी और इंडी गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एक भी वोट बंट न पाए। मतदान करें सावधान रहें बूथ की चौकीदारी करें।"