ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए बिहार सरकार से एक महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति और नए आवास में विशेष सुविधाओं की आवश्यकता का हवाला दिया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए राज्य सरकार से एक महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। उन्होंने बिहार सरकार को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया है और इसके पीछे लालू प्रसाद के स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है।


दरअसल, भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर फिलहाल आवास खाली करने में असमर्थता जताई है।


अपने पत्र में राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू प्रसाद की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें संक्रमण का खतरा बना रहता है, इसलिए वर्तमान आवास में उनके लिए विशेष व्यवस्था और अलग कमरा उपलब्ध कराया गया है।


उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में भी लालू प्रसाद के लिए इसी तरह की आवश्यक सुविधाएं और विशेष कमरों की व्यवस्था की जाए। राबड़ी देवी ने पत्र में लिखा है कि नए आवास का नवीनीकरण और आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद वे वहां शिफ्ट हो जाएंगी।


बंगला विवाद के बीच यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इससे पहले सांसद मीसा भारती ने कहा था कि लालू परिवार सरकारी आवास खाली कर देगा। वहीं हाल के दिनों में राबड़ी देवी कौटिल्य नगर स्थित नए आवास का निरीक्षण करने भी पहुंची थीं, जिसके बाद उनके वहां शिफ्ट होने की अटकलें तेज हो गई थीं।


अब राबड़ी देवी के पत्र पर बिहार सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि लालू परिवार अंततः सरकारी आवास में शिफ्ट होता है या सरकारी बंगले में उनका अगला ठिकाना होगा?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता