ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

‘सृजन चोर.. गद्दी छोड़’ विधान परिषद में भाई-बहन ने संभाला मोर्चा, राबड़ी के नेतृत्व में RJD विधायकों ने नीतीश के खिलाफ लगाए नारे

PATNA: बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी। विधान परिषद में विरोधी दल का नेता मनोनीत होने के बाद पहल

‘सृजन चोर.. गद्दी छोड़’ विधान परिषद में भाई-बहन ने संभाला मोर्चा, राबड़ी के नेतृत्व में RJD विधायकों ने नीतीश के खिलाफ लगाए नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी। विधान परिषद में विरोधी दल का नेता मनोनीत होने के बाद पहली बार सदन पहुंची राबड़ी देवी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। उनके साथ उनके मुंहबोले भाई और विधान परिषद में विरोधी दल के सचेतक सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


दरअसल, विधानसभा में विधायकों को धमकाने, सृजन घोटाले और अन्य मांगो को लेकर बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी। राबड़ी देवी और सुनील सिंह के नेतृत्व में आरजेडी विधायकों ने सृजन चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के अंदर जिस तरह से विधायकों विधान पार्षदों को धमका रहे हैं, इससे साफ पता चलता है की दुर्भावना से ग्रसित मुख्यमंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं। सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा देश में कोई भ्रष्टाचारी नेता नहीं है। विरोधी दल के नेता के रूप में विधान परिषद में दोनों भाई-बहन ने मोर्चा संभाल लिया है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता