ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

राजधानी में जेल के अंदर कैदी ने खुद से ले ली अपनी जान, दो सिपाही सस्पेंड

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस महकमे से दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य में अंदर पिछले कुछ महीनों से हर महीने से जेल के अंदर कैदी खुदखुशी का मा

राजधानी में जेल के अंदर कैदी ने खुद से ले ली अपनी जान, दो सिपाही सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस महकमे से दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य में अंदर पिछले कुछ महीनों से हर महीने से जेल के अंदर कैदी खुदखुशी का मामला निकल कर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब जो मामला निकल कर सामने आ रहा है। वह राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां एक बंदी ने जेल के अंदर ही खुद की जान दे दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर उपकारा में मंगलवार की देर रात एक कैदी ने फांसी लगा ली है। कैदी उपकारा के वार्ड नंबर- 4 में था। जहां  वार्ड 4 में मृतक के साथ 9 और कैदी भी थे। जिसमें जेलबी प्रशासन ने कैदी को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद बंदी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक कैदी की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित भगवती पर का रहने वाला है। चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को आया था जेल। इस मामले में दो सिपाही सस्पेंड हुए हैं। वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक पर मामले का स्पष्टीकरण मांगी गई है। इसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है।