ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर दौड़ने लगी गाड़ियां, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे पटनावासियों के लिए अच्छी खबर है। पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर का आज शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे पटनावासियों के लिए अच्छी खबर है। पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर का आज शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। यह फ्लाईओवर विधानसभा के सामने से शुरू होकर पटना क्लब तक जाता है। उद्घाटन के साथ ही इस पर ट्रैफिक के शुरू हो गया है। 

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से विधानसभा और हार्डिंग रोड से वीरचंद पटेल पर या इनकम टैक्स होते हुए डाकबंगला जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब लोग सीधे फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा के सामने से फ्लाई ओवर के जरिए वीरचंद पटेल पर स्थित पटना न्यू क्लब के पास पहुंच जाएंगे। इस फ्लाईओवर को भिखारी ठाकुर पुल से भी जोड़ दिया गया है जिसके कारण मीठापुर और जक्कनपुर  के रहने वाले लोगों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान सभा स्थित सप्तमूर्ति के पास आयोजित कार्यक्रम से इसकी शुरुआत की। नीतीश कुमार के अलावा इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मंत्री नीरज कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता