ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने थामा BJP का दामन, पूर्व मेयर समेत हजारों लोग भी भाजपा में हुए शामिल, भोजपुरी गानों के बीच हुआ भाजपा का मिलन समारोह

MUZAFFARPUR: बिहार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार बीजेपी में शामिल हो गये हैं। वही पूर्व मेयर समेत हजारों लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित भाजपा मिलन समारोह म

बिहार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने थामा BJP का दामन, पूर्व मेयर समेत हजारों लोग भी भाजपा में हुए शामिल, भोजपुरी गानों के बीच हुआ भाजपा का मिलन समारोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार बीजेपी में शामिल हो गये हैं। वही पूर्व मेयर समेत हजारों लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित भाजपा मिलन समारोह में भारी संख्या में लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस दौरान भोजपुरी गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाये।   


मुज़फ़्फ़रपुर सोमवार को बनवारी लाल कॉलेज के मैदान में भाजपा का मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे अजीत कुमार, शहर के पूर्व महापौर सुरेश कुमार और गायघाट से जेडीयू के सक्रिय नेता अशोक सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली। 


बता दें की इस कार्यक्रम में मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा के विधायक और कई बीजेपी नेता मौजूद थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की 2024 में महागठबंधन का सुपरा साफ हो जायेगा। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला, साथ ही कहा की इन सभी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को और मजबूती प्रदान हुई है। साथ ही बीजेपी का हाथ थामने के साथ पूर्व मंत्री अजित कुमार ने कहा कि अपने हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी जॉइन किये हैं आगे की रणनीति पर पार्टी के आलाकमान के साथ चर्चा होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें