ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्णिया में चार मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- सड़क हादसे में नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या

PURNEA: पूर्णिया में पिछले दिनों कोर्ट में गवाही देने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद रविवार को पूर्णिया के सुंगठिय

पूर्णिया में चार मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- सड़क हादसे में नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में पिछले दिनों कोर्ट में गवाही देने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद रविवार को पूर्णिया के सुंगठिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि कोर्ट में चल रही लड़ाई में शामिल होने के लिए जा रहे आदिवासियों की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।


पप्पू यादव ने कहा कि जहां भी कहीं शोषित और गरीबों को दबाया जाएगा वहां पप्पू यादव खड़ा रहेगा। पप्पू यादव ने धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सुंगठिया गांव वार्ड नंबर 1 में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के बाद ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि सुंगठिया गांव के बब्जा उरांव, जितेंद्र उरांव, अनूप लाल उरांव एवं डोमी उरांव अपने परिवार के लोगों के लिए खाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसको लेकर विगत 30 वर्षों से जमीन को लेकर चल रही लड़ाई को कोर्ट से डिग्री लेने जा रहे थे तो रास्ते में उन लोगों को मौत की नींद सुला  दी गई, वही अब भी आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। 


पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार के लोगों को संतावना देते हुए जितेंद्र उरांव के चार छोटे-छोटे बच्चे को 40 हजार रुपए एवं मृतक अन्य तीनों परिवार के लोगों को भी सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि दु:ख एवं पीड़ा की इस घड़ी में पप्पू यादव हर तरीके से उनके साथ खड़ा है तो मजलूमों के साथ जहां भी जुर्म होगा वहां पप्पू यादव हर समय हर कीमत पर खड़ा मिलेगा। मौके पर उन्होंने पूर्णिया डीएम से फोन पर बात कर इस सड़क दुर्घटना की जांच करवा कर 30 वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद को समाप्त कर गरीबों को हक दिलाने की बात कही। 


पूर्णिया में चार मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- सड़क हादसे में नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या


पूर्णिया में चार मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- सड़क हादसे में नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या


पूर्णिया में चार मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- सड़क हादसे में नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता