ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

प्रियंका गांधी की कोर टीम में शामिल हुआ ये बिहारी नेता, मिली बड़ी जिम्मेवारी

PATNA : बिहार के मिन्नत रहमानी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोर टीम का सदस्य बनाया गया है। रहमानी प्रियंका गांधी के साथ यूपी म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के मिन्नत रहमानी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोर टीम का सदस्य बनाया गया है। रहमानी प्रियंका गांधी के साथ यूपी में कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे।


बिहार कांग्रेस के अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष और युवा नेता मिन्‍नत रहमानी को प्रिंयका गांधी की कोर टीम में दलित, अल्पसंख्यक और किसानों के मुद्दे पर काम कर रहे चुनिंदा युवा नेताओं के बीच से चुना गया है।टीम में बिहार से केवल मिन्‍नत रहमानी का चयन हुआ है।


बिहार के सुपौल के रहने वाले युवा मिन्नत रहमानी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे हैं। बतौर कांग्रेस अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष होने के नाते उन्होनें  मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी गहरी पैठ बनायी है। मिन्‍नत रहमानी ने कहा कि यूपी चुनाव में अभी दो साल बाकी हैं, लेकिन प्रियंका गांधी अभी से इसे लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। 

टैग्स