ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

प्रियंका नहीं लड़ेंगी अमेठी से लोकसभा चुनाव, स्मृति ईरानी का सामना करने की बजाय रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

DESK : उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर यह है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी औ

प्रियंका नहीं लड़ेंगी अमेठी से लोकसभा चुनाव, स्मृति ईरानी का सामना करने की बजाय रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK :  उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर यह है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी और राहुल गांधी भी भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सामना करने की बजाय रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। जहां इससे पहले इनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ा करती थी। 


दरअसल, कांग्रेस के तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी इस बार अमेठी नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।  इससे पहले खबर थी कि इस सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, अब यह साफ़ हो गया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी बस सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी। 


मालूम हो कि, 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं। 2022 के चुनाव में अमेठी और गौरीगंज से समाजवादी पार्टी अपने दो विधायक बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद भी राहुल गांधी इस बार स्मृति ईरानी से सामना नहीं करने का निर्णय लिया है  वो अब रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में नजर आएंगे। 


वहीं, राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने की एक और वजह यह भी बताया जा रहा है कि यह लोकसभा सीट पर न सिर्फ कांग्रेस जीत रही है बल्कि अभी भी बड़ा मार्जिन भी बरकरार रखे हुए है। अमेठी के उलट यहां बीजेपी के पास अभी भी कोई बड़ा फेस नहीं है। बीजेपी ने यहां योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिनेश के सामने राहुल गांधी का कद उनकी राह आसान करेगा। 


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। अमेठी और रायबेरली दोनों ही सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।